नई दिल्ली, अगस्त 28 -- झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) ने झारखंड NEET UG काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने यह रिजल्ट 27 अगस्त 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी किया था। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है। इसमें MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए सीट पाने वाले उम्मीदवारों की जानकारी दी गई है। जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 काउंसलिंग में सीट आवंटित की गई है, उन्हें 28 अगस्त से 5 सितंबर 2026 के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट कर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कॉलेज में रिपोर्ट करते समय उम्मीदवारों को अपना झारखंड NEET UG राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लेटर भी साथ रखना होगा।25 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन झारखंड NEET UG काउंसलिंग के ...