हजारीबाग, फरवरी 27 -- हजारीबाग नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 27 से सोनी छेत्री ने जीत दर्ज की है। वे चुनाव के दिन से अबतक बिना चप्पल पहने ही डंटी हुई थीं। यही नहीं रिजल्ट वाले दिन भी वे बिना चप्पल ही थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने एक वादा किया था जिसे उन्होंने इस दौरान निभाया भी। उन्होंने वादा किया था कि वे नतीजे आने तक चप्पल नहीं पहनेंगी। और वह भी जीतेंगी नहीं तब तक। सोनी चुनाव में जीत दर्ज कर चुकी हैं और उनके इस अनोखे प्रण की भी चर्चा हो रही है। ऐसा करने के पीछे भी एक वजह बताई है। जीत के बाद सोनी को सर्टिफिकेट मिल चुका है और उन्होंने जीत मिलने पर जनता का आभार व्यक्ता किया है। सोनी ने एक चैनल संग बातचीत में बताया कि 'मैंने सोचा हम लोग हर दिन घर में तो पूजा करते ही हैं और क्यों ने वार्ड को भी हम अपने पूजा स्थल जैसा ही मानें। तो चुनाव क...