झांसी, जुलाई 20 -- Jhansi News: झांसी (बबीना), संवाददाता। बबीना थाना क्षेत्र के एक गांव में रसोई में रविवार को 26 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव रसोई निवासी 26 वर्षीय वंशिका प्रजापति पत्नी दीपक प्रजापति दो मासूम बेटा व बेटी के साथ रहती थी। पति दीपक प्रजापति नागपुर में मजदूरी करता है। रविवार तड़के परिवार के लोग अपने कामों में व्यस्त थे। तभी वह अंदर के कमरे में गई। वहां उसने रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगा लिया। काफी देर तक दिखाई न देने से परिजनों को शंका हुई। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। एसआई नकुल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टा ...