झांसी, सितम्बर 25 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता ..आकर्षक विमान में सवार नटवर नंद किशोर लठाटोर महाराज, ..पीछे करीब 100 अराध्य देव की सवारी, ..सड़कों पर आस्था और साक्षात् घर-घर दर्शन देते भगवान। 158वें प्रांतीय मेला जलविहार महोत्सव में शुक्रवार की रात किसी स्वप्न से कम न थी। भगवान लठाटोर महाराज को मनाकर विमान पर सवार कर जलविहार को सवारी निकाली गई तो सड़कों पर आस्था उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- Jhansi News: भक्त-भगवान का हुआ मिलन, घर-घर गए गूदर बादशाहभगवान का जलविहार भगवान लठाटोर महाराज की अगुवाई में अन्य देवों ने भी सुखनई नदी के पवित्र में जलविहार किया। मऊरानीपुरवाले रात भर जागते रहे। जगह-जगह भगवान का पूजन हुआ। आरती उतारी गई। प्रसाद चढ़ाया गया। भंडारे हुए। भक्तों ने भगवान के साक्षत् द्वारे पर दर्शन कर मन्नतें पूर्ण होने की कामना की। को...