झांसी, अक्टूबर 16 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में जनपद के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक हुई। यह कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशानुसार 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया जा रहा है। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों का सम्भाजन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थल बनाने हेतु भवनों का चयन पुनर्निधारण तथा भवनों का भौतिक सत्यापन अधिकतम 1200 मतदाताओं के आधार पर कराये जाने के निर्देश प्राप्त हुये हैं। यह भी पढ़ें- Mohoba News: बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देशों की दी जानकारी मतदेय स्थलों ...