झांसी, अगस्त 18 -- Jhansi News: झांसी। मंडल के महोबा रेलवे स्टेशन पर अनियमित यात्रियों के विरुद्ध विशेष एंबुश चेक जांच अभियान चलाया गया। जिसमें 115 बिना टिकट पकड़े गए। अभियान के दौरान स्टेशन के सभी प्रवेश एवं निकास द्वारों पर टिकट जांच कर्मियों एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों को तैनात किया गया। सघन जांच के चलते बिना टिकट किसी भी व्यक्ति को स्टेशन परिसर में प्रवेश अथवा बाहर निकलने नहीं दिया गया। इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही तथा महोबा स्टेशन की टिकट खिड़की पर टिकट लेने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। गाड़ी संख्या 11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस, 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस, 19665 खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस, 19666 उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस, 64612 मानिकपुर-झांसी मेमू तथा 64613 झ...