झांसी, अक्टूबर 16 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। बड़ागांव थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव मबईगिर्द में पिता की डांट व थप्पड़ मारने से क्षुब्ध 10वीं के छात्र ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में इकलौते बेटे का शव फंदे पर झूलता मिलने परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव मबई गिर्द के रहने जगमोहन अहिरवार ई-रिक्शा चालक हैं। उनका 16 साल का बेटा ध्रुव अहिरवार कक्षा 10वीं का छात्र था। पिता जगमोहन ने बताया कि ध्रुव की परीक्षा चल रही थीं। लेकिन, वह पढ़ाई नहीं कर रहा था। इधर-उधर घूमता था। उसे समझाया। लेकिन, नहीं माना। शुक्रवार को उसे थप्पड़ मार दिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: परिजनों से नाराज छात्र ने लगाई फांसी जिससे वह दुखी हो गया। वह ई-रिक्शा लेकर गया। बेटियां पड़ोस में धार्मिक अनुष्ठान में गई थीं।...