झांसी, जुलाई 3 -- Jhansi News: झांसी। सोशल मीडिया पर हम तो गुंडे हैं मैडम जी.. गाने पर युवाओं का अर्द्धनग्न हो ठुमके लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में युवा कारों के ऊपर खड़े हो तलवार लहराते नजर आ रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो का संज्ञान ले पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। इन वीडियो में कई युवक थार और अन्य गाड़ियों पर चढ़कर रील बनाते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं एक युवक खुलेआम तलवार लहराता नजर आ रहा है। वीडियो में 'हम तो गुंडे हैं मैडम जी...' गाने पर युवक खुद को गुंडा बताते हुए स्टंट करते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्...