झांसी, जुलाई 4 -- Jhansi News: झांसी। महिला ने जबरन ससुराल में घुसने की कोशिश की। बंद होने पर गेट में हथौड़े मारे। सीसीटीवी कैमरे तोड़े। इसके बाद गेट पर चढ़कर फांदकर अंदर जाने का प्रयास किया। उसके हाईवोल्टेज ड्रामे से पूरा इलाका सहम उठा। वहीं घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गइ्र्र। किसी ने इसका वीडियो वॉयरल कर दिया। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का बताया जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र की शादी साल 2025 में हुई थी। लेकिन, बाद में पति-पत्नी के बीच अनबन होने लगी। पत्नी मायके में रहने लगी। पिछले दिनों ससुराल पहुंची और जबरन घर में घुसने की कोशिश की। सीसीटीवी कैमरों में पर गौर करें तो उसने पहले गेट फांदकर अंदर जाने का प्रयास किया। फिर हथौड़े से ताला तोड़ने की कोशिश करती है और ...