झांसी, सितम्बर 1 -- Jhansi News: झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र के गांव बरल में गुजरे दिनों कुछ लोगों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। जिसमें गंभीर रूप से घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं पुलिस ने मामला में वांछित चार को धर-दबोचा। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है। चिरगांव थाना क्षेत्र के गांव बरल में 27 अगस्त को कुछ लोगों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। जिसमें इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाने में मामला दर्ज किया गया था। वहीं युवक की मौत के बाद धाराओं में वृद्धि की गई थी। इसी कड़ी में आरोपितों की तलाश में पुलिस गश्त पर थे। तभी थाना प्रभारी बलिराज शाही के नेतृत्व में पुलिस गांव दबरा बुजुर्ग के पास गुरसरांय रोड पर प्रतीक्षालय के करीब पहुंची। एसपी ग्रामीण डा. अरविंद कुमार ने बताया कि घाटना...