झांसी, सितम्बर 28 -- Jhansi News: झांसी। मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर पार्किग करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो। नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। मण्डलायुक्त ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि बार बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ने/ चालान होने पर उसके परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई करें, जिससे बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सके, सड़कों पर वाहनों की पार्किंग स्वीकार नहीं होगी। क्योंकि सड़कों पर वाहनों की पार्किंग से यातायात अवरुद्ध होता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि शहर के विभिन्न चैराहों के आसपास टेम्पो/ई-रिक्शा को चौराहों से न्यूनतम सौ मीटर दूर ही खड़ा किया जाए। ऐसे वाहन जिन पर अनाध...