झांसी, सितम्बर 29 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता। सड़कों की मरम्मत पैचवर्क और नवीनीकरण कार्यो की डीएम गौरांग राठी ने समीक्षा की। सड़कों की दुर्दशा को लेकर वह एक्शन में आए। उन्होंेने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि हर हाल में त्योहारों से पहलें सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएं।

सड़कों की स्थिति की समीक्षा उन्होंने कहा कि अब वह स्वयं सड़कों का सत्यापन करेंगे। अधिशासी अधिकारियों और विभागाध्यक्षों की हर रोज मॉनीटरिंग भी होगी। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक दौरान सुगम आवागमन के लिए तैयार किए जाने हेतु समयसीमा तय करने के साथ विलम्बर करने वाले अधिकारियों की अब जवाबदेही तय कर दी। बैठक में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-3, नगर निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, मण्डी विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ...