झांसी, सितम्बर 4 -- Jhansi News: झांसी। गुरुवार की देर रात से लगी मेघों की झड़ी से नदी, तालाब, पोखरों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं मऊरानीपुर से निकली सुखनई नदी चढ़ गई है। गुरुवार को इस पर बने रपटा से कई फीट ऊपर पानी बहने लगा। यही नहीं जान खतने में डालकर निकल रहा एक बाइक सवार फंस गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बचाया। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। नदी के पास जाने पर मनाई की गई है। यहां सपरार बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नदी का स्तर और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Jhansi News: सुखनई नदी के रपटे पर फंसा बाइक सवार, लोगों ने बचाई जान मऊरानीपुर नगर के बीच से निकली सुखनई नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पुरानी मऊ स...