झांसी, जुलाई 26 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। रक्सा थाना क्षेत्र में जमीन के नीचे बिछाई जा रही सीएनजी पाइपलाइन फटने से एसबीआई बैंक शाखा में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट से बैंक भवन हिल गया और भारी मात्रा में मलबा व कीचड़ शाखा के अंदर भर गया। घटना से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस और बैंक अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटी है। रक्सा में सर्विस सड़क किनारे एसबीआई बैंक शाखा है। इसके नीचे से सीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही थी। रविवार की शाम अचानक पाइप लाइन बस्ट हो गई। जिससे तेज धमाका हुआ। पाइप लाइन फटते ही जमीन से निकला मलबा और कीचड़ बैंक शाखा में भर गया। सुबह जब सुरक्षा गार्ड बैंक शाखा पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही भारतीय स्टेट बैंक के फील्ड अफसर रोहित वर्मा और रक्सा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटनास्थल...