Jhansi News: सिख सामुदायिक भवन का हुआ शिलान्यास
झांसी, जुलाई 9 -- Jhansi News: झांसी (बबीना)। बबीना नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित प्रस्तावित सिख सामुदायिक भवन का शिलान्यास गुरुवार को विधायक राजीव सिंह पारीछा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। भूमि पूजन पं. राजेंद्र शास्त्री ने कराया। शिलान्यास के उपरांत विधायक ने पौधे रोपे। उन्होंने उनकी सुरक्षा और संरक्षा का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान दीनदयाल पहलवान द्वारा इस जनहितकारी कार्य के लिए भूमि उपलब्ध कराई गई है। सिख सामुदायिक भवन सामाजिक समरसता, सेवा और भाईचारे का प्रतीक बनेगा। यहां गरीब, जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के लोग सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम नि:शुल्क आयोजित कर सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भवन का नाम सिख सामुदायिक भवन अवश्य है, लेकिन इसका उपयोग सभी समाज के लोगों के लिए समान रूप से उपलब्ध रहेगा, जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.