Jhansi News: सावन के 10वें दिन देवालयों में उमड़ी आस्था
झांसी, अगस्त 8 -- Jhansi News: झांसी। सावन के महीने में भक्त देवों के देव महादेव की भक्ति में लीन हैं। शनिवार 10वें दिन सुबह-सवेरे देवालयों का आस्था का मेला उमड़ पड़ा। प्राचीन शिवालयों में तिल भर जगह न रही। मंत्रोच्चारण के बीच भोलेनाथ जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, अभिषेक किया गया। इसके बाद भक्तों ने पूजन कर सख-समृद्धि की कामना की। सैंयर पहाड़ स्थित बूढ़े महादेव मंदिर पर संत-महंतों ने अखंड ओम नम: शिवाय के जाप के बीच शिवजी का सुबह अभिषेक किया। इसके बाद यहां महामृत्युंजय जाप हुआ। दोपहर में पाठ हुआ। वहीं निरंतर भक्तों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा। यहां पर संत-महंतों ने बताया कि पूरे सावन के महीने में शिवजी की भक्ति होगी। पानीवाली धर्मशाला स्थित प्राचीन शिवालय में सुबह आचार्यों ने अभिषेक किया। इसके बाद बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाओं-पुरुषों ने जल चढ़ाया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.