झांसी, अक्टूबर 23 -- Jhansi News: झांसी (गुरसरांय), संवाददाता। झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार की देर रात दबंगों ने स्कूटी सवार युवती को जबरन घसीटकर ले जाने का प्रयास किया। यह आरोपी पड़िता ने लगाए हैं। बताया, विरोध करने पर उसे पटककर पीटा। जिससे वह लहूलुहान हो गई। राहगीरों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन, हवालावरों ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरसरांय की रहने वाली एक युवती गुरुवार की देर रात जा रही थी। उसने बताया कि इसी बीच तीन-चार लोग आए। इसी बीच एक गाड़ी आई। उसमें से तीन-चार लोग उतरे और उसे पकड़कर ले जाने लगे। उसने इसका विरोध तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। युवती ने बताया कि चार लोगों ने उसे काफी पीटा। जिससे...