Jhansi News: सात किमी सड़क का निर्माण ठप
झांसी, जुलाई 20 -- Jhansi News: झांसी (बबीना), संवाददाता। बबीना से सुकवा-ढुकवा बांध तक जाने वाले करीब सात किलोमीटर लंबे महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य महीनों से ठप पड़ा है। वहीं सड़क की धज्जियां उड़ी हैं। धूल के गुबार उड़ रहे हैं। जिसके चलते मार्ग से निकलने वाले लोगों को मुश्किल से सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि जनवरी में सड़क निर्माण का टेंडर होने और ठेकेदार को कार्य आवंटित किए जाने के बावजूद अब तक डामरीकरण का काम शुरू नहीं हुआ, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मार्ग से किसान, मजदूर, छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा लोग तथा सुकवा-ढुकवा बांध घूमने आने वाले पर्यटक प्रतिदिन गुजरते हैं। मार्ग पर कई स्कूल और कॉलेज हैं। ठेकेदार ने कई महीने पहले सड़क के दोनों ओर गिट्टी डलवा दी थी, लेकिन इसके बाद निर्माण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.