Jhansi News: सहायता राशि स्वीकृति पत्र पाकर खिले चेहरे
झांसी, अक्टूबर 12 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता। मऊरानीपुर तहसील सभागार में सोमवार को कृषि निवेश अनुदान सहायता राशि वितरण कार्यक्रम हुआ। जिसमें अतिवृष्टि से फसल खराब होने वाले किसानों को राहत देने के उद्देश्य से करीब 100 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिससे अन्नदाताओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम की शुरुआत गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित राहत राशि वितरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ हुई। इसके बाद करीब 100 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों के हाथों स्वीकृति पत्र और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मऊरानीपुर ब्लॉक प्रमुख आनंद सिंह परिहार और बंगरा ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर भारती आर्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: दो लाख से अधिक किसानों को 67.43 करोड़ की इमदाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.