झांसी, अक्टूबर 12 -- Jhansi News: झांसी। अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा, उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय की अध्यक्षता में भव्य शपथ ग्रहण के साथ सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय नारायण चौकसे मुख्य अतिथि तथा भोपाल की महापौर मालती राय विशिष्ट अतिथि रहीं। मंच पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. एल.एन. मालवीय एवं महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम चौधरी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी से एक सुर में कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर समाजहित में कार्य करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...