झांसी, अक्टूबर 30 -- Jhansi News: झांसी। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत डीआरएम परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम "सत्यनिष्ठा से समृद्धि" पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिकता एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि सत्यनिष्ठा एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। इस मौके पर सीनियर डीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के महत्व तथा इस वर्ष की थीम के संबंध में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: छात्राओं को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की सीख डीआरएम अनिरुद्ध कुम...