झांसी, अगस्त 22 -- Jhansi News: झांसी। वेतन न मिलने से शनिवार को मोंठ में संविदा कर्मचारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने काम बहिष्कार कर मोंठ विद्युत उपकेंद्र कार्यालय का घेराव किया और वहीं धरने पर बैठे गए। कर्मचारियों ने जिम्मेदारों के विरुद्ध नारेबाजी कर दो महीने का वेतन मांगा। चेतावनी दी कि जब तक वेतन नहीं तो काम नहीं होगा। जिससे विभाग में खलबली मच गई। हालांकि विभागीय अफसरों ने उन्हें समझाकर मामला शांत कराया। मोंठ विद्युत उपकेंद्र से करीब छह उपकेंद्र जुड़ें हैं। जहां पर बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी तैनात हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र हुए और सीधे झांसी के मोठ विद्युत उपखंड के अंतर्गत आने वाले सभी छह उपखंडों में कार्यरत संविदा कर्मचारी शनिवार को मोठ उपखंड कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। संविदा कर्मचारी दिलीप साहू ने बताया कि उपकेंद...