झांसी, अगस्त 13 -- Jhansi News: झांसी। बजते ढोलक-मझीरे, थिरकता माहौल, शिवजी का दरबार और ..शिव की महिमा अपरंपार, ..शिव करते सबका उद्धार, के बोल। सावन के 15वें दिन गांवों से शहर तक बुंदेले देवों के देव महादेव की भक्ति में लीन रहे। गुरुवार सुबह-सुवेरे शिवालयों में भगवान का पूजन हुआ। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, श्रंगार और फिर मंगल आरती। वहीं मंत्रोच्चारण के बीच शिवालयों, घरों सहित अन्य जगह पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। पिपलेश्वर महादेव पर शिवपुराण का पाठ हुआ।

भक्ति का माहौल छैंकुट महादेव मंदिर पर दिन में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। हरीओम आश्रम में महादेव शिवार्चन हुआ। यहां सिंगलपुरा, सोलह बाखर, मिशन सहित अन्य इलाकों में भक्तों ने शिरकत की। गौड़ बाबा आश्रम में सुबह से भगवान के पूजन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। खातीबाबा स्थित शिवालय में म...