Jhansi News: शरीर पर जवारे बोए महिला की निकरी शोभायात्रा
झांसी, अक्टूबर 18 -- Jhansi News: झासीं, संवाददाता। तहसील मऊरानीपुर के गांव बुखारा में आस्था का मेला लगा है। यहां भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। जहां शरीर पर जवारे धारण करने वाली जानकी देवी की रविवार की शाम शोभायात्रा निकाली गई तो सड़क पर भक्त उतर आए। भक्तिधुनों पर खूब नाचे। गौरैया माता मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा डीजे और बाजे-गाजे के साथ पूरे गांव में निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने महिला का स्वागत कर तिलक लगाया। शोभायात्रा में महिलाएं और बच्चे भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से माता रानी की महाआरती की गई। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: मंदिरों में अभिषेक और पांडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मंदिरों में अभिषेक और पांडालों में सांस्कृतिक कार्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.