झांसी, अक्टूबर 4 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता। मऊरानीपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब शराब के नशे में एक युवक शहर के बीचो-बीच से निकली सुखनई नदी में गिर गया। उसे डूबता देख कुछ लोगों ने छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बाहर निकालकर जान बचाई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। युवक को पानी से बाहर निकालकर तुरंत मऊरानीपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। एक युवक नशे में था। वह सुखनई नदी के करीब से निकल रहा था। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पक्का पुल से गंगा में कूदने जा रही किशोरी को राहगीर ने बचाया तभी अचानक नदी के पानी में गिर गया और छटपटाने लगा। शोर सुनकर आसपास हड़कपं मच गया। आनन-फान...