झांसी, अक्टूबर 11 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता । अविश्न शुक्ल पक्ष प्रतिप्रदा लगते ही नौ दिनी दुर्गा महोत्सव शुरू हो हो गए। इसी के साथ रानी की नगरी झांसी 'शक्ति की भक्ति' में डूब गई। सुबह-सवेरे घर-घर घट (कलश) स्थापना हुई और अखंड ज्योत जलाई गई। होम-हवन, पूजन, मंत्रोच्चारण, जाप, पाठ के साथ भक्तों ने संकल्प लिया। पहले दिन गांवों से लेकर शहर तक सौभाग्य, प्रकृति, आयु, एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे कमल सुशोभित मां शैलपुत्री पूजी गई। सुबह से पीठों, मठ-मंदिरों में आस्थावानों का मेला लगा रहा। मंदिरों पहले मां का विशेष श्रृंगार हुआ। फिर ढोल-ताशे, शंख ध्वनि के बीच मंगला आरती हुई। देवी दरबार पहुंचे भक्तों ने सुहाग की सामग्री अर्पित की। फल-फूल चढ़ाए। मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के श्री श्री काली सिद्ध पीठ, श्री श्री लहर सिद्धपीठ वाली म...