झांसी, सितम्बर 9 -- Jhansi News: झांसी। बरसात थम गई। पर, मौसमी बीमारी सेहत पर विपरीत असर डाल रही है। अचानक वॉयरल, हड़फूटन, गले में खराश, छाले, फोड़े-फुंसी, खुजहालट सहित अन्य के बीमार बढ़े हैं। खासबात यह है कि रात के वक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं दर-किनार हैं। अधिकांश केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉफ की दरकार है। हालात यह है कि उल्टी, दस्त, गैस, बदहजमी का इलाज हो रहा है। अधिकांश हादसे में घायलों को रेफर कर दिया जाता है। मंगलवार की रात हिन्दुस्तान ने बरुआसागर, गुरसरांय, बबीना, मऊरानीपुर केंद्रों पर पड़ताल की। कहीं मरीज संग तीमारदारों की भीड़ थी तो कहीं इक्का दुक्का मरीज नजर आए। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: महिला अस्पताल : रात में ड्यूटी पर नहीं मिलते डॉक्टर कोई गैस, सिर दर्द, कमर दर्द, चक्कर से पीड़ित था। व्यवस्थाओं पर कुछ लोग झल्लाते न...