Jhansi News: वेल्वपत्र फल-फूल चढ़ा हुई सुख-समृद्धि की कामना
झांसी, अगस्त 5 -- Jhansi News: झांसी। ..हाथों में पूजा की थाली, ..जुबां पर ओम नम: शिवाय, ..कतार में खड़े भक्त और शिवालयों का मुहाना। सावन के 7वें दिन शिवालयों में आस्था की पांत लगी रही। रानी की नगरी झांसी शिवजी के द्वारे उमड़ पड़ी। छैंकुर महादेव, पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारेश्वर महादेव, झलाझलेश्वर महादेव, महाकालेश्वर, बड़े महादेव, राजाबाबा महाकालेश्वर, बूढ़े महादेव मंदिरों में अभिषेक-रुद्राभिषेक हुआ।। मंगलारती ..हर..हर, ..बम..बम के जयकारे और अखण्ड़ जाप हुआ। सावन के 7वें दिन दिन भर भगवान भोलेनाथ की भक्ति हुई। सैंयर पहाड़ स्थित बूढ़े महादेव, मढ़िया मोहल्ला स्थित महाकालेश्वर, राजा बाबा महाकालेश्वर, सिद्धेश्वर सिद्धपीठ स्थित शिव मंदिर, झलालेश्वर, हर-हर महादेव मंदिर में सुबह पैर रखने की जगह न रही। भीड़ को देखते हुए यहां बैरीकेटिंग की व्यवस्था की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.