झांसी, जुलाई 7 -- Jhansi News: झांसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से मिला। विद्यालय निपुण न होने पर शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोके जाने पर विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि कुछ डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा निपुण आकलन करने के बाद डाटा सिंक न होने के तकनीकी त्रुटियों से विद्यालय शून्य प्रदर्शित हो रहे। जबकि सप्ताह में सपोर्टिव सुपरविजन के दौरान उक्त विद्यालयों के छात्र निपुण प्रदर्शित हो रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद के 58 विद्यालयों के शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। शिक्षक संघ ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे शासनादेश के विपरीत कदम बताया। वहीं 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों के चयन वेतनमान / एसीपी का लाभ दिए जाने क...