झांसी, अक्टूबर 24 -- Jhansi News: झांसी। बबीना थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। शनिवार सुबह तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को कुचल दिया। हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मानपुर निवासी प्रकाश पाल (किसान) शनिवार सुबह साइकिल से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान मिडली माता मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर गायत्री प्रोजेक्ट्स की एंबुलेंस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...