झांसी, सितम्बर 2 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। चुरारा बंदा के तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार को को कुचल दिया। हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव टकटौली निवासी 70 सुखवीर उर्फ वीरेंद्र पाल किसानी करते थे। वह पत्नी के साथ रहते थे। बेटा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बुधवार को वह मुरानीपुर बाजार करने आए थे। दोपहर वह सामान खरीदकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही चुरारा बंदा के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि साइकिल के परखचे उड़ गए। वहीं सुखवीर वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर...