झांसी, सितम्बर 10 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी-खजुराहो नेशनल हाइवे पर गांव तेजपुरा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में 47 वर्षीय वेल्डर की मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं कोतवाली मऊरानीपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव भदरवारा निवासी 47 वर्षीय खेमचंद्र पटेल किसान थे। वह वेल्डिंग का काम भी करते थे। बुधवार को वह झांसी के सदर बाजार क्षेत्र के कोछाभांवर में काम करने गए थे। देर रात घर जा रहे थे। जैसे ही कस्बा बंगरा से निकले झांसी-खजुराहो एनएच पर गांव तेजपुरा के पास पहुंचे। तभी पीछे से गति से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे के उड़ गए। वहीं खेमचंद्र वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर ...