झांसी, अक्टूबर 12 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। पूंछ थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर नेशनल हाइवे पर वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। वहीं लाश एकांत में पड़ी रही। करीब 48 घंटे तक वहां से गुजरे सैकड़ों वाहन उसे कुचलते रहे। जब परिजनों ने चप्पल और कपड़ें देखे तो मृतक की पहचान हुई। जमीन से खरोंच कर शव गठरी में एकत्र किया गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला महाराजगंज ढेरी गांव के रहने वाले जगमोहन तिवारी किसान थे। बीते शुक्रवार को वह खेत पर काम करने गए थे। देर रात लौटकर नहीं आए तो परिजन समझे कि वह वहीं रुक गए होंगे। जब रविवार देर रात वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। बेटे आयुष तिवारी ने बताया कि उनके बारे में घर में पूछताछ की गई। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। देर रात वह उन्हें देखने खेत पर गया। तभी हाइवे किनारे मौजूद लोगों न...