झांसी, अक्टूबर 25 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता। झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव नयागांव में कथित बालू माफियाओं ने अपनी जमीन पर गश्त के दौरान वन विभाग की टीम पर फायरिंग कर दी। विरोध करने पर उन्हें जंगल में दौड़ा दिया। यह आरोप वन रेंज अधिकारी ने लगाए हैं। बताया, किसी तरह जान बचाई गई। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से शिकायत की है। हालांकि एसडीएम ने जांच का भरोसा दिलाया है। वन रेंज अधिकारी कृष्ण पाल द्विवेदी ने बताया कि मऊरानीपुर रेंज के अंदर नयागांव बीट है। इसमें रात भ्रमण कर रहे थे। तभी बालू माफियाओं की वन क्षेत्र एरिया से खनन की खबर मिली। इसी पर वन विभाग ने टीम वहां जाकर आवाज लगाई गई। काफी अंधेरा था। तभी लहदरा गांव के दो-तीन भाई करीब 20 लोगों के साथ थे। यहां नदी से बालू निकाल रहे थे जो वन क्षेत्र ...