Jhansi News: लोडर ने बाइक सवारों को रौंदा, पिता की मौत
झांसी, अक्टूबर 15 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। टहरौली थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गांव रमपुरा-बंगरा के बीच तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव रमपुरा के रहने वाले 68 वर्षीय रग्गीलाल प्रजापति खेती-किसानी का परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार की देर शाम वह छोटे बेटे बृजकिशोर के साथ दवा लेकर बंगरा आ रहे थे। जैसे ही दोनों रमपुरा के आगे एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहा पिकअप जैसा लोडर टक्कर मारता हुआ निकल गया था। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं रग्गीलाल और बृजकिशोर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.