Jhansi News: लापता युवक का तालाब में मिला शव
झांसी, अगस्त 25 -- Jhansi News: झांसी। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन दिन से लापता 27 वर्षीय युवक का शव तालाब में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी हैं। मंगलवार सुबह बाजपेई तालाब के पास से लोग निकल रहे थे। तभी उन्होंने एक एक लाश पानी में उतरते देखी। मऊरानीपुर पुलिस के अनुसार तीन दिन से लापता 27 वर्षीय कमलेंदु रिछारिया पुत्र राकेश रिछारिया, निवासी नीता कॉलोनी का शव आज वाजपेई तालाब में उतराता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मऊरानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त कमलेंदु रिछारिया के रूप में करते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.