झांसी, सितम्बर 21 -- Jhansi News: झांसी। जीआरपी ने दो अलग-अलग घटनाओं में प्लेटफार्म से हुई चोरी का खुलासा किया है। पलक झपकते ही मुसाफिरों को सामान चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को धर-दबोचा। उनके पास से सोने-चांदी के जेवरात, 1 लाख 34 हजार नगद बरामद किया है। दोनों पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इन पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। जीआरपी में चोरी के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। आला अफसरों के निर्देश पर जीआरपी द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अनुराग झांसी लल्लूराम रावत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अखिलेश राय, रोहित पाठक, सौरभ मिश्रा, इमराम अनुभागीय क्यूआरटी सहित पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम पर प्लेटफार्म नंबर 1-7 दिल्ली एंड के किनारे स्थित नीली टिन शे...