झांसी, नवम्बर 20 -- Jhansi News: लाइब्रेरी से पढ़ने गई बीए पास युवती लापताबुआ के घर रहती थी युवती, पिता ने पुलिस से शिकायत कर जताई एक युवक पर आशंका झांसी,संवाददाता

लाइब्रेरी से युवती के लापता होने की जानकारी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी इलाके में लाइब्रेरी में पढ़ाई करने गई 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले एक साल से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने प्रेमनगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौरा निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही हंसारी में अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। 16 नवंबर की सुबह करीब ...