झांसी, अक्टूबर 22 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी-लखनऊ रेलवे मार्ग पर यात्रा के दौरान बदमाश परिवार न्यायालय प्रधान न्यायधीश ललितपुर का बैग लेकर चंपत हो गए। उसमें हजारों रुपए, चेकबुक, आधार, पेनकार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात रखे थे। झांसी जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ललितपुर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन हाउस नंबर सी-3 के रहने वाले नंदप्रताप ओझा परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायधीश हैं। उन्होंने जीआरपी को तहरीर देते हुए बताया कि बीती 20 व 21 अक्तूबर की रात 12.08 बजे वह लखनऊ से ललितपुर आ रहे थे। उनका कमर में बंधने वाला बैग रखा हुआ था। इस बीच कोई उसे चोरी कर ले गया। उसमें करीब 5 से 6 हजार रुपए, एक चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आई कार्ड, व अन्य कागजात एक एयर फोन वायर रखा था। जब उरई स्टेशन पर गाड़ी पहुंची तो उन्हें ...