झांसी, जुलाई 17 -- Jhansi News: झांसी। जनपद के बड़ागांव विकासखंड के ग्राम रोनिजा में "कृषि वानिकी की उन्नत तकनीक" विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसमें किसानों को उन्नत तकनीक के बारे में बताया जाएगा। किसानों को 135 दिन की अरहर का बीज बताया कि इसे बोएं और किसान अधिक दाम कमाएं। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह, उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मनीष श्रीवास्तव, वानिकी विभागाध्यक्ष एवं सह-अधिष्ठाता डॉ. एमजे डोबरियाल तथा संयोजक डॉ. प्रभात तिवारी ने चयनित किसानों को उन्नत कृषि वानिकी उपकरण एवं शेडनेट मुहैया कराये। वैज्ञानिकों ने ग्राम में स्थापित मीलिया एवं कदम्ब आधारित कृषि वानिकी मॉडलों का भी अवलोकन किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने तकनीकों के जरिए रोनिजा को ...