झांसी, नवम्बर 10 -- Jhansi News: झांसी,संवाददाता वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात उस समय खुशियों की किलकारी गूंज उठी, जब प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला यात्री ने स्टेशन परिसर में ही स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला की मदद की। रेलवे चिकित्सक के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

स्टेशन परिसर में सुरक्षित प्रसव पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया नौ नवंबर की रात करीब 8:46 बजे आरपीएफ पोस्ट को सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर स्थित आरपीएफ/जीआरपी ब्रिज के पास एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल जरूरी सहायता उपलब्ध कराई। इस दौरान जीआरपी ...