झांसी, अक्टूबर 12 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। रेल यात्रियों और कर्मचारियों को स्टेशनों व परिसरों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झांसी मंडल के चिकित्सा विभाग ने एक विशेष अभियान चलाया। ताकि पानी की गुणवत्ता को उच्चतम मानकों के अनुरूप बनाए रखना है। चिकित्सा विभाग के निरीक्षकों की टीम ने मंडल के विभिन्न स्टेशनों, आवासीय कॉलोनियों और कार्यस्थलों पर पानी के स्रोतों की सघन चेकिंग की। पानी की शुद्धता को तीन अलग-अलग स्तरों पर परखा गया। पानी में कीटाणुओं को नष्ट करने की क्षमता की जाँच के लिए मंडल भर से 1,404 अवशिष्ट क्लोरीन के नमूने लिए गए और मौके पर ही उनकी गहन जाँच की गई। पानी में किसी भी प्रकार के हानिकारक बैक्टीरिया या सूक्ष्मजीवों की उपस्थिति का पता लगाने के लिए 279 जीवाणु परीक्षण के नमूने एकत्रित कर उन्हें प्रयोगशाला में भ...