झांसी, जुलाई 12 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता। गुजरे, तीन दिनों से रूठी बरखारानी ने झांसीवालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार का दिन तीखी उमस, तपन और गर्मी के नाम रहा। न रुत सुहानी और न ही बिखरे-बिखरे बादल मिले। शाम बादलों ने दस्तक दी। पर, लटके-झटके दिखाकर वह भी सरक लिए। ठहरे मॉनसून से ताप में भी करीब दो डिग्री इजाफा हुआ और अधिकतम पारा 38.2 तो न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। गुजरे 10 सालों में गौर तो पारा सबसे अधिक रहा। साल 2025 में 13 जुलाई को झमाझम बारिश हुई थी। अधिकतम पारा 29 तो न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। 2024 में इस तारीख को अधिकतम पारा 37 डिग्री पहुंचा था। साल 2023 में 13 जुलाई को अधिकतम पारा 35 तो न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले 2022 में अधिकतम ताप 36 डिग्री तक पहुंचा था। ठहरे मॉनसून की झलक 2021 में भी दिखाई...