Jhansi News: रात भर 12 मोहल्लों में रहा ब्लैक आउट
झांसी, अगस्त 14 -- Jhansi News: झांसी। शुक्रवार के देर रात 33 केवीए लाइन में आए फॉल्ट से नंदनपुरा फीडर से जुड़े करीब 12 मोहल्ले में ब्लैक आउट रहा। रात की नींद उड़ने से एक बड़ी आबादी बेचैन रही। कई घरों में सुबह तक इनवर्टर जवाब दे गए तो कहीं इनका सहारा रहा। वहीं आठ घंटे बाद आपूर्ति डायवर्ट कर फॉल्ट तलाशकर शुक्रवार व्यवस्था सुचारू की गई। गुरुवार की देर रात 9 बजे के करीब 33 हजार केवीए लाइन में अचानक फाल्ट हो गया। जिससे नंदनपुरा फीडर से जुड़े नंदनपुरा, आवास विकास, केके पुरी, पीरीया रोड, कुंडपाठा, खातीबाबा, दीनदयाल नगर, ट्यूबवेल रोड, हड्डीघर, खोड़न, ताज कंपाउंड, नहर सहित अन्य इलाके अंधेरे में डूब गए। बिन बत्ती के लोग परेशान हो गए। कूलर-एसी बंद होने से एक बड़ी आबादी सड़कों-छतों पर टहलती दिखी। लोगों ने बिजली विभाग फोन किए। लेकिन, सही जानकारी नहीं हो सकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.