झांसी, जुलाई 8 -- Jhansi News: झांसी। मंगलवार की रात से झमाझम बारिश हुई। धीमी-तेज बारिश में रानी का शहर झांसी खूब भीगा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न, नगरपालिका की खुली पोल, गर्मी से राहतबारिश का असर बुधवार सुबह से मेघों की सरगम बरकरार रही। कई चरणों में बूंदाबांदी होती रही। जिससे अधिकांश जगहों पर जलजमाव हो गया। बाजारों में कीचड़ हो गई। दोपहर में मामूली बादल-धूप की दस्तक ने उसम बढ़ाई। पर, शाम गहरी होते ही फिर बारिश हुई। सबसे ज्यादा दिक्कतें पुल-पुलियों से निकलने में हुई। वहीं बारिश से कई कई घर, दुकान, मकानों में पानी भर गया। सड़कें जलथल हो गई। कच्चे मकानों से बूंदें टकपने लगी। यही नहीं चौक-चौराहों और पुल-पुलियों से निकलना मुहाल हो गया। मंगलवार की रात 10 बजते ही तेज बारिश शुरू हो गई। जिसने व्यवस्था को धड़ाम कर दिया...