झांसी, जुलाई 24 -- Jhansi News: झांसी। दिल्ली में चल रहे छात्र-युवा आंदोलन की आंच ग्रामीण अंचलों में भी पहुंच गई। शुक्रवार को गांव पलरा के छात्रों ने समर्थन किया। शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को सौंपा। गांव पलरा के छात्र व युवा नरेंद्र कुशवाह के नेतृत्व में विकास खंड बंगरा कार्यालय पहुंचे। इसमें छात्राएं भी शामिल थीं। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं छात्रों के हितों की सुरक्षा सहित अन्य मांगों के समर्थन में विकास खंड बंगरा कार्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में सौपें ज्ञापन में बताया कि वह दिल्ली में छात्रों के समर्थक हैं। यह भी पढ़ें- छात्रों के समर्थन में सपाजनों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की अप्...