झांसी, नवम्बर 10 -- Jhansi News: झांसी, संवाददाता वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर टिकट दिखाने में देरी होने पर महिला टीटीई और एक यात्री के बीच विवाद हो गया। यात्री ने महिला टीटीई पर स्टाफ के सामने अभद्रता करने और अपमानजनक शब्द कहने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने आरोपी टीटीई सरिता वर्मा को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

यात्रा और टिकट का विवरण लखनऊ निवासी श्रवण कुमार अपने दो साथियों के साथ छह नवंबर को आंध्र प्रदेश के पेनुकोंडा से कर्नाटक एक्सप्रेस (12627) में सवार हुए थे। तीनों यात्री स्लीपर कोच में सफर कर रहे थे। आठ नवंबर को ट्रेन झांसी स्टेशन पहुंची। श्रवण के मुताबिक, उन्होंने पेनुकोंडा स्टेशन के आरक्षण काउंटर से टिकट लिया था। टिकट पर तीनों यात्रियों की व...