झांसी, नवम्बर 7 -- Jhansi News: झांसी। टहरौली तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। अध्यक्षता डीएम गौरांग राठी ने अध्यक्षता की। एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर उसका नाम मौके पर ही खतौनी में दर्ज कराया गया। साथ ही औचक टेहरौली किला पहुंचे और यहां गौ आश्रय स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनपद में कहीं भी गौ आश्रय स्थलों पर जरा भी चूक होगी तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल को देखें, निस्तारित शिकायत की प्राप्त आख्या का निरीक्षण करें यदि आख्या गुणवत्ता विहीन है तो स्वयं आख्या प्रस्तुत करें। शिकायतकर्ता का शिकायत निस्तारण से संतुष्ट होंना ही शिकायत का उचित निस्तारण माना जाएगा। इस मौके पर सीएमाओ डॉ शिशिर पुरी, एसडीएम टहरौली आशीष कुमार, एसडीओ फोरेस्ट संतोष कुमार, एमओआईसी डॉ ओ पी राठौर, क्षेत्रा...