झांसी, जुलाई 15 -- Jhansi News: झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव ढिकौली में आईटीआई के छात्र ने गुजरे दिनों जहर खाकर जान दे दी थी। जिसकी वजह बीडा में गई जमीन और उससे मिलने दो करोड़ रुपए के बंटवारे का विवाद बताया था। वहीं बुधवार को जान देने से पहले का युवक का एक वीडियो वॉयरल हुआ। जिसमें उसने अपनी मौत के जिम्मेदार तीनों बुआ, उनके बेटों और घरवालों को ठहराया। पुलिस ने पिता-दादी समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ढिकौली निवासी भूपेंद्र सिंह परमार किसान हैं। वह अपनी पत्नी अवधेश, बेटी ऐश्वर्या और बेटे रजनीश के साथ रहते हैं। यह भी पढ़ें- आईटीआई के छात्र ने जहर खाकर दी जान रजनीश आईटीआई के साथ होटल में काम भी रहता था। रजनीश के दादा-दादी के नाम 10 एकड़ जमीन है। जो बीड़ा में चली गई। जिसका सरकार से करी...