झांसी, सितम्बर 28 -- Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर)। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत चल रहे मेला जलविहार महोत्सव में रविवार की किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। जिससे उसका सिर फूट गया। वहीं पुलिस ने मामला शांत कराया। घटना का वीडियो वॉयरल हुआ है। हालंाकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो पुष्टि नहीं करता है। आरोप है कि पीटने वाले बाइकें तोड़फोड़ कर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित विपिन राजपूत ने बताया कि रविवार की रात जलविहार मेला देखने मऊरानीपुर आया था। इसी दौरान एक प्राइवेट अस्पताल के पास उसके गांव के ही व्यक्तियो ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों गांव की पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पी...